फर्जी मेडिकल डिग्री पर दाखिल याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की, जज बोले- हर हफ्ते एक PIL दाखिल कर रहे हैं

Praveen Mishra

16 Sept 2026 1:03 PM IST

  • फर्जी मेडिकल डिग्री पर दाखिल याचिका सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की, जज बोले- हर हफ्ते एक PIL दाखिल कर रहे हैं

    सुप्रीम कोर्ट ने फर्जी और जाली मेडिकल डिग्रियों के मुद्दे पर एक अधिवक्ता द्वारा दाखिल जनहित याचिका खारिज कर दी। याचिकाकर्ता ने खुद अदालत में पेश होकर मेडिकल नियमों के ऑडिट और इस मुद्दे की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग की थी।

    जस्टिस पी.एस. नरसिम्हा और जस्टिस आलोक अराधे की पीठ ने याचिकाकर्ता को इस तरह की याचिकाएं नियमित रूप से दाखिल करने से बचने की सलाह दी।

    सुनवाई के दौरान जस्टिस नरसिम्हा ने कहा कि याचिकाकर्ता हर सप्ताह एक जनहित याचिका दाखिल कर रहे हैं और सवाल किया कि क्या याचिकाएं दाखिल करने से पहले उनके द्वारा प्रार्थनाओं पर उचित विचार किया जाता है।

    उन्होंने कहा कि केवल इसलिए बार-बार रिट याचिका दाखिल नहीं की जानी चाहिए क्योंकि कोई भी व्यक्ति इसे आसानी से दाखिल कर सकता है और इससे प्रचार मिल सकता है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से ऐसी याचिकाओं के जरिए अदालत पर अनावश्यक बोझ न डालने को कहा।

    याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका के समर्थन में आंकड़े पेश करते हुए दावा किया कि चार में से कम से कम एक डॉक्टर के पास फर्जी या जाली डिग्री है। उन्होंने दलील दी कि याचिका महत्वपूर्ण सार्वजनिक मुद्दा उठाती है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया।

    इस खबर को अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए क्लिक करें

    Praveen Mishra

    Praveen Mishra

    प्रवीण मिश्रा Law Graduate हैं और लाइव लॉ हिंदी से जुड़े हैं। वे सुप्रीम कोर्ट, उच्च न्यायालयों, उपभोक्ता आयोगों और अन्य न्यायिक मंचों के महत्वपूर्ण फैसलों एवं कानूनी घटनाक्रमों पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य जटिल कानूनी विषयों और न्यायिक निर्णयों को सरल, सटीक और तथ्यपरक भाषा में हिंदी पाठकों तक पहुंचाना है।

    Next Story