झारखंड के न्यायाधीश उत्तम आनंद की वाहन की चपेट में आने से मौत, घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए

LiveLaw News Network

29 July 2021 6:38 AM GMT

  • झारखंड के न्यायाधीश उत्तम आनंद की वाहन की चपेट में आने से मौत, घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आए

    झारखंड के धनबाद जिले के एक अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (एडीजे) उत्तम आनंद की बुधवार को दिनदहाड़े एक वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।

    इस घटना एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इन फुटेज में देखा जा सकता है कि आनंद सुबह की सैर पर निकले थे, जब धनबाद मजिस्ट्रेट कॉलोनी के पास एक वाहन ने उन्हें जानबूझकर टक्कर मार दी।

    घटना के सीसीटीवी फुटेज में घटना से ठीक पहले और बाद में एक तिपहिया वाहन पर एक अज्ञात व्यक्ति सवार दिखाई दे रहा है।

    झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने आदेश जारी कर एसएसपी धनबाद को आज (गुरुवार) उपस्थित रहने को कहा है। अदालत एसएसपी धनबाद से जिला न्यायाधीश की मृत्यु के बारे में विवरण मांग सकती है।

    वहीं सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने आज (गुरुवार) सुबह इस चौंकाने वाली घटना को सुप्रीम कोर्ट के ध्यान में लाया है। उन्होंने इस घटनाक्रम की सीबीआई जांच की मांग की।

    भारत के मुख्य न्यायाधीश ने विकास सिंह को सूचित किया कि झारखंड हाईकोर्ट ने मामला को उठाया है।

    दिनदहाड़े झारखंड के जज की हत्या : SCBA अध्यक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के सामने रखा मामला; सीबीआई जांच की मांग

    यह भी बताया गया है कि पुलिस की जांच जारी है और देर रात दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

    न्यायाधीश उत्तम आनंद 1987 बैच के सेंट जेवियर्स स्कूल हजारीबाग के पूर्व छात्र थे। वह वर्तमान में धनबाद जजशिप में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आठवीं के पद पर तैनात थे।

    रिपोर्टों के अनुसार, वह कई हाई-प्रोफाइल मामलों में शामिल थे। उन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश के कुख्यात अपराधी अमन सिंह के गिरोह के दो आरोपियों की जमानत खारिज कर दी थी।

    अन्य मामलों में झरिया विधायक संजीव सिंह के करीबी सहयोगी रंजय सिंह की हत्या का मामला भी उनके न्यायालय में विचाराधीन था।

    Next Story