दिनदहाड़े झारखंड के जज की हत्या: सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कोर्ट के समक्ष मामला रखा; सीबीआई जांच की मांग की

LiveLaw News Network

29 July 2021 5:46 AM GMT

  • सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली

    सुप्रीम कोर्ट

    सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने आज सुबह झारखंड के अतिरिक्त जिला न्यायाधीश उत्तम आनंद की चौंकाने वाली दिनदहाड़े हत्या को सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में लाया।

    न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रहकुड की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष मामले का उल्लेख करते हुए विकास सिंह ने कहा कि न्यायाधीश जब सुबह की सैर पर निकले थे तभी जीप से टक्कर मारकर उनकी हत्या की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने इसे "न्यायपालिका पर बेरहमी से हमला" कहा।

    धनबाद में सार्वजनिक सड़क पर सुबह की सैर के दौरान न्यायाधीश पर हमला करने वाले वाहन के सीसीटीवी दृश्य सामने आए हैं।

    एडवोकेट विकास सिंह ने पीठ के समक्ष प्रस्तुत किया कि,

    "यह एक ऐसा मामला है जिसे सीबीआई के पास जाना चाहिए। स्थानीय पुलिस आमतौर पर ऐसे मामलों में शामिल होती है। यह चौंकाने वाला है। एक न्यायाधीश सुबह की सैर पर जाता है और एक वाहन से टकरा जाता है। वे गैंगस्टरों से संबंधित जमानत अर्जी पर सुनवाई रहे थे। यह न्यायिक स्वतंत्रता पर हमला है।"

    एडवोकेट विकास सिंह ने आग्रह किया कि सुप्रीम कोर्ट को इस मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लेना चाहिए।

    न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ ने सुझाव दिया कि उल्लेख भारत के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष किया जाना चाहिए। हालांकि, सिंह ने जवाब दिया कि आज सीजेआई के समक्ष उल्लेख उपलब्ध नहीं है।

    जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा कि वह सीजेआई को संदेश देने की कोशिश करेंगे।

    विकास सिंह ने भी सीजेआई के समक्ष उल्लेख करने का प्रयास करने पर सहमति व्यक्त की।

    Next Story