केंद्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट में चार अतिरिक्त न्यायधीशों और केरल हाईकोर्ट में एक अतिरिक्त न्यायधीश की नियुक्ति की

  • बॉम्बे हाईकोर्ट, मुंबई

    बॉम्बे हाईकोर्ट

    केंद्र सरकार ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में चार न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति के लिए अधिसूचना जारी की है। जिन न्यायिक अधिकारियों को अतिरिक्त न्यायाधीश बनाया गया है, उनके नाम हैं:-

    1. जस्टिस राजेश नारायणदास लड्ढा

    2. जस्टिस संजय गणपतराव महरे

    3. जस्टिस गोविंदा आनंद सनपी

    4. जस्टिस शिवकुमार गणपतराव दिगे

    ये वरिष्ठता के उपरोक्त क्रम में दो वर्ष की अवधि के लिए पद ग्रहण करेंगे।

    केंद्र सरकार ने जिला न्यायाधीश अब्दुल रहीम मुसलियार बधारुद्दीन को दो साल की अवधि के लिए केरल हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश भी नियुक्त किया है।

    मार्च 2021 में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा उपरोक्त प्रभाव की सिफारिशें की गई थी।

    नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें



    Next Story