एनडीपीएस मामले में नाइजीरियाई नागरिक की गिरफ्तारी के दो साल बाद रासायनिक विश्लेषक ने एफएसएल रिपोर्ट में "गलती" स्वीकार करते हुए कहा कि कोई अवैध ड्रग्स बरामद नहीं हुआ
Shahadat
11 Aug 2022 10:58 AM IST

बॉम्बे हाईकोर्ट
बॉम्बे हाई कोर्ट ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्स्टांसेस एक्ट, 1985 (एनडीपीएस एक्ट) के तहत गलती से हिरासत में लिए गए नाइजीरियाई नागरिक को जमानत दे दी। इसके साथ ही होईकोर्ट ने कहा कि राज्य के अधिकारियों को सर्वोच्च माना जाता है और कानून और व्यवस्था के प्रभारी उनसे जिम्मेदारी से कार्य करने की उम्मीद की जाती है, उनसे ऐसी गलती की उम्मीद नहीं की जाती। अधिकारियों की एक गलती की वजह से विदेशी नागरिक ने लगभग दो साल जेल में बिताए हैं।
रासायनिक विश्लेषक ने इस साल की शुरुआत में आतंकवाद निरोधी दस्ते को लिखा और स्पष्ट किया कि वर्ष 2020 में नाइजीरियाई नागरिक से जब्त किए गए सामानों में केवल दर्द निवारक गोलियां थीं। उसके पास से कैफीन नहीं पाया गया था। वह कलिना में फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला से है।
जस्टिस डांगरे ने कहा,
"राज्य प्राधिकरण, हालांकि सर्वोच्च और कानून और व्यवस्था की स्थिति के प्रभारी हैं, जिसमें विशिष्ट उद्देश्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से विभिन्न विधियों का कार्यान्वयन शामिल है और विशेष रूप से एनडीपीएस जैसे विशेष क़ानून से जिम्मेदार तरीके से व्यवहार करने की उम्मीद की जाती है।"
न्यायाधीश ने राज्य के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को मुआवजे के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने उक्ट निर्देश यह देखते हुए दिया कि विदेशी नागरिक भी 'स्वतंत्रता' का हकदार है और उसके लिए भी उचित प्रक्रियाओं का पालन किया जाना चाहिए।
जस्टिस डांगरे ने कहा,
"किसी व्यक्ति की स्वतंत्रता सर्वोपरि है और यह भारतीय लोकतंत्र का आधार है। मौलिक अधिकार के रूप में मान्यता प्राप्त है, जो अनुच्छेद 2 में निहित है। यह प्रत्येक व्यक्ति, नागरिकों और विदेशियों के लिए समान रूप से उपलब्ध है।"
अदालत ने कहा कि उपरोक्त स्पष्टीकरण के साथ आवेदक को हिरासत में लेना गैरकानूनी हो गया है, लेकिन इस रिपोर्ट के लिए उसके खिलाफ कोई अपराध नहीं बनाया जा सकता।
जस्टिस डांगरे ने कहा कि भले ही अभियोजक ने अभी भी उस व्यक्ति की राष्ट्रीयता और आपराधिक इतिहास का हवाला देते हुए जमानत का विरोध करने की कोशिश की हो, लेकिन "केवल उसी के कारण उसे जेल में नहीं रखा जा सकता, क्योंकि राज्य से विदेशी नागरिक को भी उसकी स्वतंत्रता वंचित करते हुए उचित प्रक्रिया का पालन करने की अपेक्षा की जाती है।"
ज़मानत आवेदक नोवाफ़ोर सैमुअल इनोआमोबी को 23 अक्टूबर, 2020 को एटीएस द्वारा नीले रंग के प्लास्टिक बैग का वजन लगभग 116.19 ग्राम, केसर रंग के दिल के आकार की गोलियों के पाउच उसके पास जब्त किया गया। इन गुलियों का वजन लगभग 40.73 ग्राम और कुछ गुलाबी रंग की एक्स्टसी टैबलेट का वजन लगभग 4.41 ग्राम था। गोलियों की जब्ती के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
जब्त सामग्री को विश्लेषण के लिए भेजा गया और रिपोर्ट के आधार पर नाइजीरियाई पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8सी, 20, 22 के तहत मुकदमा चलाया गया।
हालांकि, एक साल से अधिक समय के बाद सहायक निदेशक को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने अपनी पिछली रिपोर्ट में अपनी गलती स्वीकार करते हुए एटीएस को लिखा। इसमें दावा किया गया कि जब्त सामग्री एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्रतिबंधित दवाएं हैं। उन्होंने कहा कि यह टाइपिंग की गलती हैं और उन्होंने इसके लिए माफी मांग ली।
अदालत ने कहा,
"त्रुटि, जिसे स्पष्ट करने की मांग की गई है और टाइपिंग त्रुटि के रूप में पेश किया गया है, स्पष्ट गलती है। इस गलती को सहायक निदेशक द्वारा एक वर्ष से अधिक समय के बाद आवेदक की कैद के लिए स्वीकार किया जाता है। इसे गंभीरता से देखा जाना चाहिए, लेकिन उक्त रिपोर्ट के लिए आवेदक को हिरासत में नहीं लिया जा सकता।"
राज्य को जवाब दाखिल करने का समय देते हुए मामले को 12 अगस्त, 2022 के लिए स्थगित कर दिया।
केस टाइटल: नोवाफोर सैमुअल इनोआमोबी बनाम द स्टेट ऑफ महाराष्ट्र
ऑर्डर डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

