मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार (19 अगस्त) को एक मामले की सुनवाई स्थगित कर दी, जब अदालत ने टिप्पणी की कि मामले में बहस करने वाले अधिवक्ता हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में हार के बाद लगे 'सदमे' के कारण आज उपलब्ध नहीं हैं।

मामला सुनवाई के लिए आया तो अपीलकर्ता की ओर से मौजूद दूसरे अधिवक्ता ने adjournment की मांग की। इस पर जस्टिस विवेक अग्रवाल और जस्टिस अवनींद्र कुमार सिंह की पीठ ने टिप्पणी की:

“ऐसा प्रतीत होता है कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में हार के कारण सदमे में होने की वजह से बहस करने वाले अधिवक्ता आज उपलब्ध नहीं हैं।”

बताया गया कि 8 अगस्त को मामले में बहस करने वाले अधिवक्ता ओम शंकर पांडे ने चुनाव में अपनी उम्मीदवारी के चलते मामले को 17 अगस्त को सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया था। वह बार एसोसिएशन में सचिव पद के लिए चुनाव लड़ रहे थे।

रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव में सीनियर एडवोकेट मृगेन्द्र सिंह अध्यक्ष और असीम त्रिवेदी सचिव निर्वाचित हुए।

मामला एक सेवानिवृत्त कर्मचारी की पेंशन रोकने की बड़ी सजा (major penalty) से जुड़ा है। कर्मचारी को दोषसिद्धि के बाद यह सजा दी गई थी, जबकि संबंधित conviction उसकी retirement के बाद हुई थी।

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए क्लिक करें

Tags: