प्रो. (डॉ.) वेद कुमारी को एनएलयू-ओडिशा का नया वीसी नियुक्त किया गया

Update: 2021-02-23 05:03 GMT

प्रो. वेद कुमारी को राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, ओडिशा का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।

प्रो. एसके भटनागर, डॉ. फैजान मुस्तफा और न्यायमूर्ति एके पटनायक की समिति ने वीसी के लिए मुख्य न्यायाधीश को तीन नामों की सिफारिश की गई थी।

इस पद के 41 उम्मीदवार थे, जिनमें से आठ को शॉर्टलिस्ट किया गया था।

इससे पहले डॉ. वेद कुमारी दिल्ली के फैकल्टी ऑफ़ लॉ की डीन थीं। वह 2009-2011 तक दिल्ली न्यायिक अकादमी की अध्यक्षा भी रहीं।

उन्होंने 1983-1985 के दौरान जम्मू विश्वविद्यालय में विधि संकाय के रूप में भी काम किया है। वह 1997 में वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी, यूएसए में फुलब्राइट फेलो थीं।

उन्होंने भारत में किशोर न्याय पर तीन किताबें लिखी हैं, जिनमें से एक "द जुवेनाइल जस्टिस (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम 2015- क्रिटिकल एनालिसिस" है।

Tags:    

Similar News