एक से ज़्यादा वोटर-ID मामला: एक्टर प्रकाश राज के ख़िलाफ़ फिर से जारी हुआ ग़ैर-ज़मानती वारंट
बेंगलुरु कोर्ट ने एक्टर प्रकाश राज के ख़िलाफ़ फिर से ग़ैर-ज़मानती वारंट (NBW) जारी किया। उन पर आरोप है कि उनके पास कर्नाटक समेत चार राज्यों में एक से ज़्यादा वोटर ID कार्ड हैं।
PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, वकील के. दिलीप कुमार की याचिका पर 12 जून को यह NBW फिर से जारी किया गया।
रिपोर्ट्स के अनुसार, एक प्राइवेट शिकायत में आरोप लगाया गया कि एक्टर के पास कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में वोटर ID कार्ड हैं, जो 'जनप्रतिनिधित्व अधिनियम' (Representation of Peoples Act) का उल्लंघन है।
खबरों के मुताबिक, एक्टर के ख़िलाफ़ जारी होने वाला यह तीसरा NBW है; इससे पहले कोर्ट ने फरवरी में एक्टर को समन जारी किया था। इसके बाद जब अप्रैल में मामले की सुनवाई हुई और एक्टर मौजूद नहीं थे तो NBW फिर से जारी किया गया। तीसरी बार यह वारंट इसी महीने जारी किया गया।
अब इस मामले की सुनवाई 25 जुलाई को होगी।