अनूप कुमार रतन हिमाचल प्रदेश का एडवोकेट जनरल नियुक्त हुए

Update: 2022-12-22 07:38 GMT

हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंगलवार को अनूप कुमार रतन को नया एडवोकेट जनरल नियुक्त किया।

हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग द्वारा दिनांक 20.12.2022 को अधिसूचना जारी की गई।

हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार रतन को तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया।

गृह विभाग की अधिसूचना में नियुक्ति की अधिसूचना में कहा गया,

"भारत के संविधान के अनुच्छेद 165(1) के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल एडवोकेट अनूप कुमार रतन को तत्काल प्रभाव से हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल के रूप में नियुक्त करते हैं। एडवोकेट जनरल के पद की शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।"

रतन ने अशोक शर्मा का स्थान लिया है, जिन्हें 30.12.2017 को हिमाचल प्रदेश के एडवोकेट जनरल के रूप में नियुक्त किया गया था।

Tags:    

Similar News