सुप्रीम कोर्ट आज (गुरुवार) दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों से जुड़ी कई याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इनमें प्रदर्शनकारियों, पत्रकारों और वकीलों के खिलाफ पुलिस की ज्यादतियों के आरोप, सार्वजनिक परिवहन पर लगी पाबंदियों को लेकर अवमानना ​​का मामला और 'भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता' (BNSS) के एक प्रावधान की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाएं शामिल हैं।

इसके अलावा, राहुल गांधी की वह याचिका भी सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है, जिसमें उन्होंने मतदाता सूची के 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) को चुनौती दी। साथ ही 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट परिसर में हुई भीड़ और कथित हंगामे से जुड़ी याचिकाएं भी सुनवाई के लिए रखी गईं।

बता दें, उस दिन राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेता, चुनाव आयोग की 'स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन' (SIR) प्रक्रिया को चुनौती देने वाली याचिका दाखिल करने के लिए कोर्ट रजिस्ट्री की ओर गए थे।

ये मामले आज (गुरुवार) सुबह 10:30 बजे चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए सूचीबद्ध हैं।

अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Tags: