सोशल मीडिया हैंडल यूज करना 'फ्री लाइलेंस': कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा- यूज़र को अनुच्छेद 19(1)(a) का पालन करना होगा

  • सोशल मीडिया हैंडल यूज करना फ्री लाइलेंस: कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा- यूज़र को अनुच्छेद 19(1)(a) का पालन करना होगा

    कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक महिला के खिलाफ दर्ज FIR रद्द करने से इनकार किया। महिला पर आरोप है कि उसने शिकायतकर्ता को ऑटो-रिक्शा से कुचलने की कोशिश की और सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ धमकी भरे और अपमानजनक संदेश पोस्ट किए।

    जस्टिस सूरज गोविंदराज ने कहा कि सोशल मीडिया हैंडल होने का मतलब यह नहीं है कि किसी व्यक्ति को "कुछ भी" पोस्ट करने का "फ्री लाइसेंस" मिल गया। ऐसी पोस्ट की सामग्री भारत के संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) की सीमाओं के भीतर होनी चाहिए।

    कोर्ट ने कहा,

    "सोशल मीडिया हैंडल होने का मतलब यह नहीं है कि कोई व्यक्ति अपनी मर्जी से कुछ भी पोस्ट कर सकता है। जो भी संदेश पोस्ट किए जाएं, वे संविधान के अनुच्छेद 19(1)(a) के दायरे और सीमाओं के भीतर होने चाहिए। जिस तरह से संदेश पोस्ट किए गए । साथ ही अस्पताल के बिस्तर पर लेटे प्रतिवादी नंबर 2 (शिकायतकर्ता) की तस्वीर के साथ जो संदेश लिखा गया है, उससे फिलहाल यही लगता है कि प्रतिवादी नंबर 2 के आरोप झूठे नहीं हैं। ये आरोप कितने सच हैं, इसकी जांच होनी चाहिए।"

    यह मामला एक शिकायत से जुड़ा है, जिसमें शिकायतकर्ता (प्रतिवादी नंबर 2) ने कई अन्य आरोपों के साथ यह भी कहा कि याचिकाकर्ता ने उसे ऑटो-रिक्शा से कुचलकर जान से मारने की कोशिश की। साथ ही याचिकाकर्ता इंस्टाग्राम पर उसे बदनाम करने और धमकाने वाले संदेश भी पोस्ट कर रही थी। आरोप है कि उसने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के बिस्तर पर लेटे शिकायतकर्ता की एक तस्वीर भी पोस्ट की, जिसके साथ एक आपत्तिजनक संदेश लिखा था।

    इसके आधार पर एक FIR दर्ज की गई। बाद में याचिकाकर्ता ने अपने खिलाफ दर्ज FIR रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

    हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया पर याचिकाकर्ता द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर और संदेशों पर गौर किया और कहा कि इनसे पता चलता है कि लगाए गए आरोप बेबुनियाद नहीं हैं।

    हाईकोर्ट ने आपराधिक याचिका खारिज की और पुलिस को निर्देश दिया कि वे जल्द से जल्द जांच पूरी करें और अपनी रिपोर्ट दाखिल करें।

    Case Title : SHUBHA VS STATE OF KARNATAKA & ANOTHER

    अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    Next Story