रद्द की गई JPSC और JSSC परीक्षाओं के ज़रिए नियुक्त कर्मचारियों की नौकरी खत्म करने पर लगी रोक हाईकोर्ट ने बढ़ाई
Amir Ahmad
8 Oct 2026 12:15 PM IST

PTI के अनुसार झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को उन सरकारी कर्मचारियों की नौकरी खत्म करने पर लगी रोक बढ़ाई, जिनकी नियुक्तियां झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित कुछ परीक्षाओं के रद्द होने से प्रभावित हुईं।
जस्टिस दीपक रोशन उन कर्मचारियों द्वारा दायर कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे थे, जिन्होंने परीक्षाओं को रद्द करने और उसके बाद उनकी सेवाएं खत्म करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती दी थी।
बुधवार को सुनवाई पूरी नहीं हो सकी और यह गुरुवार को जारी रहेगी।
Next Story

