डार्क पैटर्न इस्तेमाल करने पर PhysicsWallah पर ₹5 लाख जुर्माना

  • डार्क पैटर्न इस्तेमाल करने पर PhysicsWallah पर ₹5 लाख जुर्माना

    केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने उपभोक्ताओं को प्रभावित करने वाले "डार्क पैटर्न" अपनाने पर PhysicsWallah पर ₹5 लाख और McAfee Software India पर ₹1 लाख का जुर्माना लगाया है।

    CCPA के अनुसार, PhysicsWallah चेकआउट के दौरान PW Foundation के लिए ₹10 का दान स्वतः जोड़ रहा था और उसे बनाए रखने के लिए भावनात्मक संदेश दिखा रहा था। वहीं, "फ्री" कोर्स तक पहुंचने के लिए उपयोगकर्ताओं से व्यक्तिगत जानकारी भी मांगी जा रही थी। प्राधिकरण ने इसे "Basket Sneaking", "Confirm Shaming" और "Forced Action" माना।

    McAfee के मामले में, कंपनी के सब्सक्रिप्शन पेज पर "Renew Now" और "Accept Risk" जैसे विकल्प दिखाए जाते थे, जिससे उपभोक्ताओं पर नवीनीकरण का दबाव बनता था। CCPA ने इसे "Confirm Shaming", "Interface Interference" और अन्य डार्क पैटर्न की श्रेणी में रखा।

    प्राधिकरण ने दोनों कंपनियों को ऐसी प्रथाएं बंद करने का निर्देश देते हुए कहा कि उपभोक्ता की सहमति स्पष्ट, सूचित और बिना किसी दबाव के होनी चाहिए।

    Praveen Mishra

    प्रवीण मिश्रा Law Graduate हैं और लाइव लॉ हिंदी से जुड़े हैं। वे सुप्रीम कोर्ट, उच्च न्यायालयों, उपभोक्ता आयोगों और अन्य न्यायिक मंचों के महत्वपूर्ण फैसलों एवं कानूनी घटनाक्रमों पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य जटिल कानूनी विषयों और न्यायिक निर्णयों को सरल, सटीक और तथ्यपरक भाषा में हिंदी पाठकों तक पहुंचाना है।

    Next Story