यूपी पीसीएस जे के नतीजे घोषित, सफल कैंडिडेट्स में आधे से ज्यादा महिलाएं

Avanish Pathak

30 Aug 2023 1:52 PM GMT

  • यूपी पीसीएस जे के नतीजे घोषित, सफल कैंडिडेट्स में आधे से ज्यादा महिलाएं

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपी पीएससी) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डि‌विजन) परीक्षा-2022 के अंतिम नतीजों की घोषणा की।

    आयोग की ओर जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि साक्षात्कार के बाद 302 कैंडिडेट्स परीक्षा में सफल रहे हैं, जिनमें 165 महिलाएं हैं। कुल चयनित अभ्यर्थियों में महिलाओं की संख्या 55 प्रतिशत है। टॉप 20 चयनित कैंडिडेट्स में 15 महिला कैंडिडेट्स शामिल हैं।

    लोक सेवा आयोग ने अंतिम चयन के लिए 16 अगस्त से 28 अगस्त के बीच इंटरव्यू का आयोजन किया था। आयोग ने इंटरव्यू समाप्त होने के 48 घंटों के भीतर ही परिणाम घो‌षित कर दिया है। चयनित कैंडिडे्टस में प्रदेश के 60 जिलों का प्रतिनिधित्व मौजूद है।

    उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डि‌विजन) परीक्षा-2022 के ‌लिए प्रारंभिक परीक्षा इसी साल 12 फरवरी को आयोजित की गई थी, जिसमें 3145 कैं‌डिडेट्स सफल रहे थे।

    मुख्य परीक्षा का आयोजन मई महीने की 23, 24 और 25 तारीख को किया गया था, जिसमें सफल उम्‍मीदवारों की संख्या 3019 ‌थी। मुख्य परीक्षा के नतीजे एक अगस्त को घो‌षित किए गए थे, जिसमें 959 उम्‍मीदवारों को साक्षात्कार के लिए चयनित किया गया था।

    आयोग की ओर से 303 पदों के लिए परीक्षा आयोजित की गई, जबकि 302 कैंडिडेट्स का चयन किया गया है। सुप्रीम कोर्ट में दायर एक याचिका के कारण एक पद का नतीजा घो‌षित नहीं किया गया है।

    Next Story