इलाहाबाद हाईकोर्ट के सेवारत न्यायधीश वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव का COVID-19 से निधन
LiveLaw News Network
28 April 2021 5:09 PM IST

इलाहाबाद हाईकोर्ट के सिटिंग जज जस्टिस वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव का COVID-19 के चलते निधन हो गया।
कोरोनावायरस का पॉजीटिव टेस्ट होने के बाद उन्हें कुछ दिनों पहले लखनऊ के पीजीआई में भर्ती किया गया था, जहाँ आज उनका निधन हो गया।
न्यायमूर्ति श्रीवास्तव ने वर्ष 1986 में कानून में अपनी डिग्री प्राप्त की और वर्ष 1988 में कानून में स्नातकोत्तर किया।
उन्हें 2005 में उच्च न्यायिक सेवा में नियुक्त किया गया था। 2016 में उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया।
उन्हें 22 नवंबर, 2018 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और 20 नवंबर, 2020 को स्थायी न्यायाधीश बनाया गया था।
उनका कार्यकाल दिसंबर 2023 में समाप्त होने वाला था।
Next Story

