Ketan Agarwal Murder Case: पुणे कोर्ट ने मंगेतर और बॉयफ्रेंड की पुलिस कस्टडी 3 जुलाई तक बढ़ाई

  • Ketan Agarwal Murder Case: पुणे कोर्ट ने मंगेतर और बॉयफ्रेंड की पुलिस कस्टडी 3 जुलाई तक बढ़ाई

    पुणे कोर्ट ने सोमवार (29 जून) को केतन अग्रवाल की मंगेतर और उसके बॉयफ्रेंड की पुलिस कस्टडी 3 जुलाई तक बढ़ाई। इन दोनों पर केतन को लोहगढ़ किले से एक गहरी खाई में धकेलने का आरोप है।

    PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां सरकारी वकील ने कुछ पहलुओं की जांच की ज़रूरत बताई।

    23 जून को कोर्ट ने दोनों को सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा था।

    खबरों के अनुसार, मृतक के पिता की शिकायत पर लोनावला पुलिस ने सिया और चेतन के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि 18 जून को हुई इस घटना को शुरू में गलती से गिरने का मामला माना जा रहा था, लेकिन जांच से हत्या की साजिश का पता चला।

    Next Story