कर्नाटक न्यायपालिका ने लगभग 3.38 करोड़ रूपये COVID-19 मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए

LiveLaw News Network

6 July 2021 3:23 AM GMT

  • कर्नाटक न्यायपालिका ने लगभग 3.38 करोड़ रूपये COVID-19 मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए

    कर्नाटक न्यायपालिका ने लगभग 3.38 करोड़ रूपये राशि का COVID-19 मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दिया है।

    कर्नाटक हाईकोर्ट के न्यायाधीशों ने 11,60,000/- रुपये की राशि दान की है। इसके अलावा, राज्य में न्यायिक अधिकारियों ने तीन दिन के वेतन (1,15,32,365/- रूपये) का योगदान दिया है।

    हाईकोर्ट के स्टाफ सदस्यों ने एक दिन के वेतन का योगदान दिया है, जो लगभग 44,00,000/- रूपये है। वहीं जिला न्यायपालिका के स्टाफ सदस्यों ने भी एक दिन का वेतन दान किया है, जो 1,66,22,818/- रूपये का है।

    राज्य न्यायिक विभाग, मल्टी परपज़ कंपनी ऑप सोसाइटी लिमिटेड ने राहत कोष में 1,00,000/- रुपये की राशि दान की है।

    प्रेस नोट डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें




    Next Story