पंजाब हाईकोर्ट के जस्टिस पीवी संजय कुमार को मणिपुर हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया

LiveLaw News Network

13 Feb 2021 5:38 AM GMT

  • पंजाब हाईकोर्ट के जस्टिस पीवी संजय कुमार को मणिपुर हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया

    केंद्र सरकार ने मणिपुर हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश न्यायमूर्ति पुलगुरू वेंकट संजय कुमार की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी है।

    कानून और न्याय मंत्रालय (न्याय विभाग) द्वारा जारी की गई अधिसूचना 12.02.2021, भारत सरकार में कहा गया है:

    "भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति के तहत राष्ट्रपति न्यायमूर्ति पुलगुरू वेंकट संजय कुमार, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश को मणिपुर हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करते हैं।"

    मणिपुर हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति रामलिंगम सुधाकर 2018 से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य कर रहे हैं।

    न्यायमूर्ति पुलगोरू वेंकट संजय कुमार के बारे में

    14 अगस्त, 1963 को हैदराबाद में जन्मे न्यायमूर्ति संजय कुमार ने हैदराबाद के निज़ाम कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक किया। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1988 में दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की डिग्री हासिल की और अगस्त, 1988 में बार काउंसिल ऑफ आंध्र प्रदेश के सदस्य के रूप में दाखिला लिया।

    उनके पिता, स्वर्गीय श्री पी. रामचंद्र रेड्डी वर्ष 1969 से 1982 तक आंध्र प्रदेश के पूर्व महाधिवक्ता थे। न्यायमूर्ति कुमार अपने पिता के कार्यालय से जुड़े थे और कानून की विभिन्न शाखाओं के संपर्क में रहे।

    वकालत से अपने पिता के रिटायरमेंट के बाद उन्होंने स्वतंत्र रूप से प्रैक्टिस शुरू की और आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट और अधीनस्थ न्यायपालिका, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड और विशेष अधिकारी, शहरी भूमि छत, हैदराबाद, आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 2000-2003 तक आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में सरकारी वकील के रूप में भी काम किया।

    इसके बाद, उन्हें 8 अगस्त, 2008 को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में खंडपीठ में स्थानांतरित किया गया।

    न्यायमूर्ति कुमार ने 20.01.2010 को आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। इसके बाद उन्हें 14.10.2019 को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ में स्थानांतरित कर दिया गया।

    अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें



    Next Story