COVID-19 से गुजरात हाईकोर्ट के न्यायाधीश जीआर उधवानी का निधन

LiveLaw News Network

5 Dec 2020 6:57 AM GMT

  • COVID-19 से गुजरात हाईकोर्ट के न्यायाधीश जीआर उधवानी का निधन

    गुजरात हाईकोर्ट के एक न्यायाधीश न्यायमूर्ति जीआर उधवानी का COVID​​-19 से शनिवार सुबह निधन हो गया। न्यायमूर्ति जीआर उधवानी COVID-19 से पीड़ित थे।

    59 वर्षीय जस्टिस उधवानी को 12 नवंबर, 2012 को गुजरात हाईकोर्ट में एक अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और 10 जुलाई, 2014 को उनकी नियुक्ती स्थायी न्यायाधीश के रूप में गई थी।

    25 नवंबर, 1961 को जन्मे जस्टिस उधवानी ने वर्ष 1986 में अहमदाबाद के सर ला शाह लॉ कॉलेज से लॉ की डिग्री हासिल की। ​​30 जून, 1987 को उन्होंने बार काउंसिल ऑफ गुजरात में अपना नामांकन करवाया।

    उन्होंने फरवरी, 1997 में अहमदाबाद में सिटी सिविल कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में बेंच में शामिल होने से पहले गुजरात में अपनी लॉ प्रैक्टिस शुरू की।

    उन्हें अक्टूबर 2003 में एक अतिरिक्त न्यायाधीश, विशेष न्यायालय (POTA) के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्हें जुलाई 2004 में एक विधि अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था, जिसे नवंबर 2004 में गुजरात उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार (कानूनी) के रूप में पुनः डिजाइन किया गया था।

    उन्हें 13 जुलाई, 2007 को राज्य न्यायपालिका के न्यायाधीश, सिटी सिविल कोर्ट, अहमदाबाद के रूप में फिर से नियुक्त किया गया और 18 मई, 2010 को गुजरात के उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार (इन्फ्रास्ट्रक्चर इंफोर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी) के रूप में नियुक्त किया गया।

    न्यायमूर्ति उधवानी ने 2011 में गुजरात उच्च न्यायालय में रजिस्ट्रार जनरल (प्रभारी) के रूप में भी काम किया और बाद में उस उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल के रूप में नियुक्त हुए।

    Next Story