COVID-19 संक्रमण के कारण छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एके त्रिपाठी का निधन
LiveLaw News Network
3 May 2020 12:45 AM GMT

COVID-19 संक्रमण के कारण छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और लोकपाल सदस्य न्यायमूर्ति एके त्रिपाठी की मृत्यु हो गई।
न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) त्रिपाठी लोकपाल के चार न्यायिक सदस्यों में से एक थे और उन्हें 23 मार्च 2019 को नियुक्त किया गया था।
उन्हें 2 अप्रैल को दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। उनकी बेटी और रसोइया भी संक्रमित हो गए थे, लेकिन सूत्र बताते हैं कि वे ठीक हो गए हैं।
न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) त्रिपाठी ने एसआरसीसी से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में स्नातक किया था और उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई की थी। उन्होंने 1981 में पटना उच्च न्यायालय में प्रैक्टिस शुरू की और 9 अक्टूबर, 2006 को पटना हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत हुए। वे 7 जुलाई, 2018 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने।