30 वर्षीय दिल्ली के एक जज ने आत्महत्या की
Shahadat
4 May 2026 9:14 AM IST

दिल्ली पुलिस ने बताया कि दिल्ली के एक जज अमन कुमार शर्मा (उम्र 30 वर्ष) ने रविवार को आत्महत्या कर ली।
वह कड़कड़डूमा कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी (DLSA), उत्तर-पूर्वी जिले के सचिव के तौर पर कार्यरत थे।
समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, शर्मा 19 जून, 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा में शामिल हुए थे। उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से ग्रेजुएशन किया था और 2018 में अपनी BA LLB की पढ़ाई पूरी की थी।
Next Story

