CJP प्रदर्शनकारी पर हमले का मामला: कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Shahadat

6 Sept 2026 8:26 PM IST

  • CJP प्रदर्शनकारी पर हमले का मामला: कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

    दिल्ली कोर्ट ने रविवार को स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। उन पर जुलाई में जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के नाबालिग कार्यकर्ता के पिता के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप है।

    पटियाला हाउस कोर्ट की ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास अंजलि सिंह (ड्यूटी मजिस्ट्रेट) ने यह आदेश तब दिया, जब भारद्वाज को उनकी एक दिन की पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया।

    अब उन्हें कल (शनिवार) संबंधित रोस्टर जज के सामने पेश किया जाएगा।

    भारद्वाज को शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हिरासत में लिया गया। इससे कुछ घंटे पहले ही CJP ने इस मामले में उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

    दिल्ली पुलिस ने नाबालिग कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले के मामले में भारद्वाज के खिलाफ FIR में SC/ST (अत्याचार निवारण) Act और आपराधिक धमकी देने की धाराएं भी जोड़ी थीं। उनके खिलाफ POCSO का मामला भी दर्ज किया गया।

    भारद्वाज तब जांच के दायरे में आए, जब एक वीडियो पॉडकास्ट में CJP प्रदर्शनकारी के पिता के साथ मारपीट करने के बारे में उनके दावे वायरल हो गए। वीडियो में उन्होंने डींग मारी थी कि उनकी राजनीतिक पहुंच है।

    अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    Next Story