भगवान कृष्ण पर टिप्पणी मामले में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज

  • भगवान कृष्ण पर टिप्पणी मामले में धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज

    एक वकील ने आगरा कोर्ट में धार्मिक उपदेशक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराई। यह शिकायत मध्य प्रदेश में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भगवान कृष्ण को लेकर की गई उनकी कथित टिप्पणियों को लेकर है।

    वकील अजय प्रताप सिंह द्वारा दर्ज कराई गई इस शिकायत में आरोप लगाया गया कि शास्त्री की टिप्पणियां अपमानजनक हैं। इनसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और भगवान कृष्ण के वंशजों की सामाजिक प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचा।

    पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, शिकायत में आरोप है कि शिवपुरी जिले के करेरा में एक 'राम कथा' के दौरान, भगवान राम और भगवान कृष्ण की शारीरिक मुद्राओं की तुलना करते हुए शास्त्री ने ये विवादित टिप्पणियां कीं।

    शिकायत के मुताबिक, शास्त्री ने कथित तौर पर कहा,

    "जो लोग कृष्ण को मानते हैं, उन्हें बुरा लग सकता है, लेकिन कृष्ण बहुत टेढ़े हैं। जब वे खड़े भी होते हैं, तो तीन जगहों से मुड़े हुए होते हैं।"

    शिकायतकर्ता ने दावा किया कि वह अपनी मां की तरफ से भगवान कृष्ण के वंशज हैं, इसलिए शास्त्री की टिप्पणियों से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।

    शिकायत में जादून, जडेजा और भाटी जैसे समुदायों के ऐतिहासिक संदर्भों का भी जिक्र किया गया।

    4 नवंबर को दर्ज की गई इस शिकायत पर सिविल जज कंचन कुमार के समक्ष प्रारंभिक सुनवाई हुई। अदालत ने मामला दर्ज कर लिया है और सुनवाई के लिए अगली तारीख 14 दिसंबर तय की।

    अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    Next Story