मुख्य न्यायाधीश एएस ओका ने बेंगलुरु सिटी सिविल कोर्ट कॉम्प्लेक्स में नए चाइल्ड केयर सेंटर का उद्घाटन किया

LiveLaw News Network

27 Aug 2021 10:52 AM GMT

  • मुख्य न्यायाधीश एएस ओका ने बेंगलुरु सिटी सिविल कोर्ट कॉम्प्लेक्स में नए चाइल्ड केयर सेंटर का उद्घाटन किया

    कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अभय एस ओका ने शुक्रवार को अधिवक्ताओं और अदालत के कर्मचारियों के बच्चों के लाभ के लिए बेंगलुरु में सिटी सिविल कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर क्रेच (चाइल्ड केयर सेंटर) सुविधा का उद्घाटन किया।

    उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना भी मौजूद थीं।

    न्यायमूर्ति नागरत्ना ने ही सिटी सिविल कोर्ट बैंगलोर के प्रशासनिक न्यायाधीश के रूप में अदालत परिसर में एक शिशुगृह की स्थापना को मंजूरी दी थी। यह सुविधा राज्य के किसी न्यायालय परिसर में अपनी तरह की पहली सुविधा है।

    उद्घाटन के बाद न्यायमूर्ति नागरत्ना ने कहा,

    "यह अनूठा कार्यक्रम है, जो कर्नाटक में हमारे न्यायिक इतिहास में हमारी अदालत में पहली बार इस केंद्र की स्थापना के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। अब मेरा अनुरोध है कि प्रत्येक जिला मुख्यालय में प्रधान जिला न्यायाधीशों को इस अपनाने की पहल करनी चाहिए। ऐसा केंद्र चाहे जिस भी आकार में उपलब्ध हो, न्यायालयों में होने चाहिए, ताकि हम इसे सभी अर्थों में एक आदर्श न्यायालय बना सकें। साथ ही लैंगिक न्याय और बच्चे के हित आदि का ध्यान रख सकें।

    एडवोकेट्स एसोसिएशन ऑफ बेंगलुरु के अध्यक्ष, एपी रंगनाथ ने कहा,

    "इस सुविधा में एक समय में कुल 35 बच्चे रह सकते हैं। दो अदालती कर्मचारी इसकी देखरेख करेंगे। यह सुविधा अदालत के कर्मचारियों और वकालत करने वालों के आठ साल की उम्र तक के बच्चों के लिए नि: शुल्क है।"

    सुप्रीम कोर्ट, बॉम्बे हाईकोर्ट और कलकत्ता हाईकोर्ट में भी इसी तरह की क्रेच सुविधाएं उपलब्ध हैं।

    Next Story