आठ हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

Shahadat

6 Sept 2026 7:32 PM IST

  • High Courts
    High Courts

    केंद्र सरकार ने शनिवार (5 सितंबर) को आठ हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की घोषणा की।

    केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने X (पहले ट्विटर) पर इन नियुक्तियों की जानकारी दी:

    "भारत के संविधान से मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से सलाह-मशविरा करके राष्ट्रपति इन हाईकोर्ट जजों को संबंधित हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं..."

    नियुक्त किए गए आठ जज ये हैं:

    1. दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया।

    2. बॉम्बे हाईकोर्ट के जज जस्टिस रवींद्र वी. घुगे को कलकत्ता हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया।

    3. छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जज जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया।

    4. इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस महेश चंद्र त्रिपाठी को बॉम्बे हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया।

    5. पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जज जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया।

    6. उड़ीसा हाईकोर्ट के जज जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया।

    7. गुजरात हाईकोर्ट के जज जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया।

    8. राजस्थान हाईकोर्ट के जज जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी को जम्मू-कश्मीर एंड लद्दाख हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया।

    बता दें, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 9 अगस्त और 31 अगस्त को ये सिफारिशें की थीं।

    अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    Next Story