बॉम्बे हाईकोर्ट ने दो महिलाओं समेत 13 सीनियर एडवोकेट की नियुक्ति की

  • बॉम्बे हाईकोर्ट ने दो महिलाओं समेत 13 सीनियर एडवोकेट की नियुक्ति की

    बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को 13 एडवोकेट को सीनियर एडवोकेट के रूप में नियुक्त किया, जिनमें से दो महिलाएं भी शामिल हैं।

    हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार, निम्नलिखित एडवोकेट हैं, जिन्हें सीनियर का गाउन प्रदान किया गया-

    1. राजीलोचन पुराणिक।

    2. प्रकाश शाह।

    3. विजय पाटिल।

    4. सुनीप सेन।

    5. सतीश मानेशिंदे।

    6. नंदकुमार खंडारे।

    7. दिनेश पुरंदरे।

    8. सुदेश उसगांवकर।

    9. संजीव कदम।

    10. दीपा चव्हाण।

    11. मंजीरी शाह।

    12. प्रणव बधेका।

    13. कीर्तिदेव मुंशी।

    गौरतलब है कि अगस्त, 2024 में हाईकोर्ट ने 28 सीनियर एडवोकेट की सूची घोषित की थी, जिनमें से चार महिलाएं थीं।

    उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बॉम्बे हाईकोर्ट में आज की तारीख में कुल 249 सीनियर एडवोकेट हैं। इनमें से 16 महिलाएं हैं।

    Next Story