बॉम्बे हाईकोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस
Shahadat
15 Jan 2025 9:35 AM IST

केंद्र सरकार ने मंगलवार को जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय को दिल्ली हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के रूप में स्थानांतरित करने की अधिसूचना जारी की।
जस्टिस उपाध्याय वर्तमान में बॉम्बे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं।
इसके साथ ही सरकार ने तेलंगाना हाईकोर्ट के वर्तमान चीफ जस्टिस आलोक आराधे को बॉम्बे हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस के रूप में ट्रांसफर करने की अधिसूचना जारी की।
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाल ही में (7 जनवरी को) दोनों जजों के ट्रांसफर की संस्तुति की थी।
जस्टिस उपाध्याय इलाहाबाद हाईकोर्ट से हैं, जबकि जस्टिस आराधे मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से हैं।
Next Story

