शृंगेरी वोट पुनर्गणना विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, टीडी राजे गौड़ा ने कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी

  • शृंगेरी वोट पुनर्गणना विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, टीडी राजे गौड़ा ने कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी

    कर्नाटक के कांग्रेस नेता टीडी राजे गौड़ा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कर्नाटक हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें श्रींगेरी विधानसभा क्षेत्र में डाक मतपत्रों (postal votes) की पुनर्गणना का निर्देश दिया गया था।

    पुनर्गणना के बाद 2023 विधानसभा चुनाव में जीते टीडी राजे गौड़ा अपनी सीट हार गए थे और भाजपा उम्मीदवार डीएन जीवराजा 52 वोटों से विजयी घोषित हुए थे।

    सीनियर एडवोकेट देवदत्त कामत ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत के समक्ष मामले का उल्लेख करते हुए जल्द सुनवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के कारण उनके मुवक्किल को पद से हटना पड़ा।

    सीजेआई सूर्यकांत ने मामले को सोमवार (11 मई) को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई। याचिका एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड तुषार गिरी के माध्यम से दायर की गई है।

    Praveen Mishra

    प्रवीण मिश्रा Law Graduate हैं और लाइव लॉ हिंदी से जुड़े हैं। वे सुप्रीम कोर्ट, उच्च न्यायालयों, उपभोक्ता आयोगों और अन्य न्यायिक मंचों के महत्वपूर्ण फैसलों एवं कानूनी घटनाक्रमों पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य जटिल कानूनी विषयों और न्यायिक निर्णयों को सरल, सटीक और तथ्यपरक भाषा में हिंदी पाठकों तक पहुंचाना है।

    Next Story