सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह का प्रयास करने वाले व्यक्ति की मौत

LiveLaw News Network

21 Aug 2021 3:21 PM GMT

  • सुप्रीम कोर्ट के बाहर आत्मदाह का प्रयास करने वाले व्यक्ति की मौत

    सुप्रीम कोर्ट के बाहर एक महिला के साथ कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास करने वाले 27 वर्षीय व्यक्ति ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया।

    आत्महत्या के प्रयास में वह व्यक्ति 65 प्रतिशत तक जल गया था। वहीं उसकी साथी 24 वर्षीय महिला 85 प्रतिशत तक जल चुकी थी।

    आत्महत्या से बचाने के बाद उन दोनों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

    पुलिस ने कहा कि उत्तर प्रदेश गाजीपुर की मूल निवासी महिला अभी भी इलाज चल रहा है। इस महिला के साथ बहुजन समाज पार्टी के सांसद अतुल राय ने 2019 में कथित तौर पर बलात्कार किया था।

    यह उल्लेख करना उचित है कि खुद को आग लगाने से पहले पुरुष और महिला फेसबुक पर लाइव थे। अपने लाइव शूट में उसने अपनी पहचान का खुलासा करते हुए आरोप लगाया था कि उसने 2019 में राय के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया था।

    अपने वीडियो में महिला ने यह भी आरोप लगाया था कि कुछ वरिष्ठ अधिकारी व अन्य आरोपी का समर्थन कर रहे हैं।

    पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) दीपक यादव ने उस समय कहा था कि सटीक कारण का पता लगाने के लिए एक जांच चल रही है। साथ ही यह संदेह भी जताया गया कि उस महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया, क्योंकि उसे आरोपी पक्ष द्वारा धोखाधड़ी के मामले में फंसाए जाने का डर था।

    महिला ने अपने लाइव वीडियो में यह भी दावा किया था कि यूपी की एक स्थानीय अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था और उसे जज ने भी तलब किया था।

    महिला ने मार्च में सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर अपने बलात्कार के मामले को इलाहाबाद से दिल्ली में निष्पक्ष सुनवाई के लिए स्थानांतरित करने की मांग की थी।

    बाद में उसके खिलाफ अगस्त में वाराणसी की एक स्थानीय अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

    आरोपी सांसद के भाई की शिकायत के आधार पर जालसाजी के एक मामले में उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    Next Story