Supertech होमबायर्स मामले की सुनवाई से CJI सूर्यकांत ने खुद को किया अलग, विशेष बेंच होगी गठित
Praveen Mishra
23 Nov 2026 1:19 PM IST

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को रियल एस्टेट कंपनी Supertech Ltd. के होमबायर्स से जुड़े मामले की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया।
CJI ने बताया कि इस मामले के आवेदकों में से एक व्यक्ति को वह व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। ऐसे में उन्होंने मामले की सुनवाई से Recuse करने का फैसला किया।
सुनवाई के दौरान CJI ने कहा, "आवेदकों में से एक संयोगवश मेरा परिचित है। मुझे इस मामले की सुनवाई के लिए एक विशेष बेंच गठित करनी होगी। वह दूर का परिचित है, न मेरा क्लाइंट है और न ही मेरा रिश्तेदार।"
उन्होंने आगे टिप्पणी की कि इस मामले में सैकड़ों आवेदक हैं और किसी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए था कि ऐसा व्यक्ति याचिका का हिस्सा न बने। CJI ने कहा कि इस मामले की सुनवाई के लिए एक विशेष बेंच गठित की जाएगी।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला Supertech Ltd. के उन होमबायर्स की शिकायतों से जुड़ा है, जो कंपनी के अटके हुए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स को पूरा कराने और राहत पाने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, कर्ज में डूबी Supertech Ltd. के 16 रुके हुए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स को पूरा करने का जिम्मा सरकारी कंपनी NBCC को सौंपा गया था।
इस साल फरवरी में सुप्रीम कोर्ट ने National Company Law Appellate Tribunal (NCLAT) के उस आदेश को बरकरार रखा था, जिसमें NBCC को Supertech के 16 अटके हुए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स जल्द से जल्द पूरे करने का निर्देश दिया गया था।
अब CJI सूर्यकांत के सुनवाई से अलग होने के बाद इस मामले की सुनवाई एक विशेष बेंच करेगी।

