राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने यशवर्धन कुमार सिन्हा को मुख्य सूचना आयुक्त (Chief Information Commissioner) नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति 7 नवंबर, 2020 से लागू होगी। राष्ट्रपति ने सूचना आयुक्त के रूप में हीरालाल सामरिया को भी नियुक्त किया है।

राष्ट्रपति ने शनिवार सुबह 10.00 बजे राष्ट्रपति भवन में यशवर्धन कुमार सिन्हा को मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई।

नियुक्ति सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 12 की उप-धारा (3) के तहत गठित समिति की सिफारिशों पर है।

इस समिति में,

(i) प्रधान मंत्री होते हैं, जो समिति के अध्यक्ष होते हैं,

(ii) लोकसभा में विपक्ष के नेता; और

(iii) प्रधानमंत्री द्वारा नामित एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री।

पूर्व सीआईसी बिमल जुल्का के 26 अगस्त 2020 को सेवानिवृत्त होने के बाद सीआईसी पद खाली पड़ा था।

यशवर्धन सिन्हा सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्त होने से पहले यूनाइटेड किंगडम और श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त के रूप में कार्य कर चुके हैं। उन्होंने अतिरिक्त सचिव, (पाकिस्तान, अफगानिस्तान, ईरान), विदेश मंत्रालय, नई दिल्ली के रूप में भी कार्य किया था। उन्होंने 1 जनवरी, 2019 को केंद्रीय सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ली।

हीरालाल समारिया, जिन्हें अब सूचना आयोग के रूप में नियुक्त किया गया है, सचिव (श्रम और रोजगार मंत्रालय) के रूप में कार्यरत हैं।

नोटिपिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें



Tags: