कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति आशीष कुमार चक्रवर्ती का निधन

Update: 2021-01-30 13:18 GMT

कलकत्ता हाईकोर्ट के सिटिंग जज जस्टिस आशीष कुमार चक्रवर्ती का आज कार्डियक अरेस्ट (हृदय गति रुकने) के कारण निधन हो गया।

55 वर्षीय न्यायाधीश को 22 अक्टूबर 2014 को कलकत्ता में उच्च न्यायालय के एक अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। उन्हें 06 अक्टूबर 2016 को कलकत्ता हाईकोर्ट के स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।

12 दिसंबर 1965 को जन्मे जस्टिस आशीष कुमार चक्रवर्ती ने नवंबर, 1992 में कलकत्ता विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक किया।

न्यायाधीश अशीष कुमार ने 29 जनवरी, 1993 को एक वकील के रूप में नामांकित किया गया था। उन्होंने मुख्य रूप से कलकत्ता में हाईकोर्ट के साथ-साथ सिविल, कंपनी, मध्यस्थता और संवैधानिक मामलों में भारत के सर्वोच्च न्यायालय में प्रैक्टिस किया।

Tags:    

Similar News