सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस राजेश बिंदल को नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल (NCLAT) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
जस्टिस बिंदल 13 फरवरी, 2023 से सुप्रीम कोर्ट के जज रहे और 15 अप्रैल, 2026 को रिटायर हुए।
जस्टिस अशोक भूषण का कार्यकाल पूरा होने के बाद जुलाई 2026 से जस्टिस योगेश खन्ना NCLAT के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल रहे थे। यह व्यवस्था एक नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक के लिए थी।
2006 में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जज बने जस्टिस बिंदल का बाद में जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट (2018) में तबादला हो गया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस (दिसंबर 2020), कलकत्ता हाईकोर्ट के जज (जनवरी 2021) और कलकत्ता हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस (अप्रैल 2021) के रूप में भी काम किया।
2023 में सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत होने से पहले उन्होंने 11 अक्टूबर, 2021 को इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली थी।
सुप्रीम कोर्ट से रिटायर होने के बाद उन्हें नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी (NFSU) में एमेरिटस प्रोफेसर नियुक्त किया गया और वे गलगोटियास यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ में 'ऑनररी डिस्टिंग्विश्ड ज्यूरिस्ट' (मानद प्रतिष्ठित विधिवेत्ता) के रूप में शामिल हुए।