बार काउंसिल ऑफ दिल्ली घरों में आइसोलेट और दिल्ली-एनसीआर में इलाज करा रहे COVID-19 से संक्रमित अपने सदस्यों और उनके परिवारों को मुफ्त ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराएगा

Update: 2021-05-11 08:36 GMT

बार काउंसिल ऑफ दिल्ली ने घरों में आइसोलेट और दिल्ली-एनसीआर में इलाज करा रहे COVID-19 से संक्रमित अपने सदस्यों और उनके परिवारों को मुफ्त ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराने का फैसला किया है।

बार काउंसिल ने कहा है कि जो भी सदस्य बार काउंसिल ऑफ दिल्ली में नामित है, उनमें से जिन्हें ऑक्सीजन की तत्काल/आपातकालीन आवश्यकता है, वे निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

91-11-46667021

9999489809

9560967001

9990679070

इसके लिए सदस्यों को COVID-19 पॉजीटिव की रिपोर्ट की एक कॉपी, नामांकन संख्या की प्रति और निवास का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर के सुरक्षित रखने और वापसी के लिए अंडरटेकिंग देने की भी आवश्यकता होगी। इसमें संग्रह और वापसी के समय ऑक्सीजन सिलेंडर के आवश्यक संकेतन शामिल हैं।

उपयोग के लिए अन्य शर्तें:

यह सेवा बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के साथ नामांकित सदस्यों और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में रहने वाले उनके परिवारों के लिए पूरी तरह से मुफ्त है।

यह सुविधा 9 मई, 2021 से सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के कार्यालय से 2, 6, खेलगांव मार्ग, सिरी इंस्टीट्यूशनल एरिया, सिरी फोर्ट, नई दिल्ली -110049 पर उपलब्ध है।

बार के सदस्यों के उपयोग के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर को 3 दिनों के भीतर लौटाया जाना चाहिए।

उक्त सुविधा के संबंध में बार काउंसिल ऑफ दिल्ली किसी भी दावे के लिए उत्तरदायी नहीं है, क्योंकि बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के साथ नामांकित सदस्यों को समय पर सहायता प्रदान करने के लिए केवल एक आकस्मिक सेवा है।

Tags:    

Similar News