केरल हाईकोर्ट के लगभग 25 सरकारी वकील और कई कर्मचारी COVID-19 पॉजिटिव

Update: 2022-01-19 08:12 GMT

केरल हाईकोर्ट को राज्य के महाधिवक्ता ने बताया कि महाधिवक्ता के कार्यालय में लगभग 25 सरकारी अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के कई सदस्य COVID-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं।

केरल हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन के सचिव एडवोकेट आनंद के. द्वारा जारी नोटिस में कहा गया कि इस स्थिति को देखते हुए फाइलों की आवाजाही में कुछ कठिनाई हो सकती है।

इस स्थिति में अधिवक्ताओं से ताजा हालात को देखते हुए सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।

कोर्ट की एक फुल बेंच ने मंगलवार को राज्य में COVID-19 में वृद्धि को देखते हुए सभी अंतरिम आदेशों को एक और महीने के लिए बढ़ा दिया था। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों ने देश भर में सभी सामान्य और विशेष कानूनों के तहत मामले दर्ज करने की सीमा अवधि में 28 फरवरी तक की ढील दी थी।

महामारी के बीच इस सप्ताह से अदालत पूरी तरह से वर्चुअल मोड से सुनवाई कर रही है। यह भी संकेत दिया गया कि 11 फरवरी, 2022 तक स्थिति नियंत्रण में रहने पर एक महीने के बाद फीजिकल सुनवाई फिर से शुरू हो सकती है।

राज्य में COVID-19 मामलों के नियंत्रण में होने के मद्देनजर न्यायालय नवंबर, 2021 के मध्य से हाइब्रिड सुनवाई के साथ आगे बढ़ रहा था। हालांकि, हाल ही में पॉजीटिव रेट में वृद्धि को देखते हुए हाईकोर्ट वर्चुअल सुनवाई कर रहा है।

राज्य में COVID-19 पॉजिटिव मामलों में वृद्धि देखी जा रही है और 2022 की शुरुआत से कोर्ट कुछ प्रतिबंधों के साथ काम कर रहा है।

नोटिस डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें



Tags:    

Similar News