सुप्रीम कोर्ट ने सीएम भगवंत मान के OSD के ख़िलाफ़ CBI जांच को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई स्थगित की
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर सुनवाई कल तक के लिए टाल दी, जिसमें पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी गई है, जिसमें सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ऑफ़िस से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने और आपराधिक मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया।
यह मामला जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच के सामने लिस्ट किया गया। जैसे ही मामले पर सुनवाई शुरू हुई जस्टिस दत्ता ने कहा कि इस मामले पर कल (शुक्रवार) सुनवाई होगी, क्योंकि फ़ाइल जस्टिस नागू के पास देर से पहुँची थी।
जब राज्य की ओर से सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने अनुरोध किया कि कोई जल्दबाज़ी वाला कदम उठाए जाने से रोकने के लिए अंतरिम आदेश पारित किया जाए तो जस्टिस दत्ता ने पूछा कि ऐसा आदेश कैसे पारित किया जा सकता है, जबकि दूसरे जज को फ़ाइलों का अध्ययन करने का मौका ही नहीं मिला।
इसके बाद मामले को कल के लिए लिस्ट कर दिया गया।
Case Title : State of Punjab v Nikhil Saraf