AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने वोटर लिस्ट के SIR को सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की।
बुधवार को वकील निज़ामुद्दीन पाशा ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) के सामने इस याचिका का ज़िक्र किया।
पाशा ने मांग की कि इस याचिका को उन मामलों के साथ लिस्ट किया जाए, जिनकी सुनवाई कल (गुरुवार) होनी है।
इसके बाद CJI ने कहा कि वे मामले की जांच करेंगे और इसे संबंधित मामलों के साथ लिस्ट करेंगे।