सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के लिए दो स्थाई जजों के नामों का प्रस्ताव किया

LiveLaw News Network

7 May 2018 4:33 PM GMT

  • सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के लिए दो स्थाई जजों के नामों का प्रस्ताव किया

    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने शुक्रवार को इलाहबाद हाई कोर्ट में स्थाई नियुक्ति के लिए दो जजों के नामों का प्रस्ताव किया है।

    मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति जे चेलामेश्वर और न्यायमूर्ति रंजन गोगोई की कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति कृष्णा सिंह और न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा की इलाहाबाद हाई कोर्ट में स्थाई नियुक्ति का प्रस्ताव किया है।

    इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 20 मार्च 2018 को आठ अतिरिक्त जजों के नामों की सूची कॉलेजियम को भेजा था। ये नाम थे :




    1. न्यायमूर्ति कृष्ण सिंह

    2. न्यायमूर्तिराजीव लोचन मेहरोत्रा

    3. न्यायमूर्तिमहबूब अली

    4. न्यायमूर्तिरंग नाथ पांडेय

    5. न्यायमूर्तिअनिरुद्ध सिंह

    6. न्यायमूर्तिदिनेश कुमार सिंह-I

    7. न्यायमूर्तिइफ़कात अली खान

    8. न्यायमूर्तिउमेश चन्द्र त्रिपाठी


    कॉलेजियम ने हालांकि इन दो नामों – न्यायमूर्ति कृष्णा सिंह और न्यायमूर्ति राजीव लोचन मेहरोत्रा को छोड़कर अन्य सभी नामों पर अभी गौर नहीं किया है क्योंकि ये लोग क्रमशः 9 जुलाई 11 जून को अवकाश ग्रहण करेंगे।

    कॉलेजियम ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के बारे में जानकारी रखने वाले शीर्ष अदालत के अन्य जजों से सलाह मशविरा करने के अलावा कॉलेजियम ने एक कमिटी गठित की ताकि इन दोनों नामों के बारे में लिए गए फैसले का मूल्यांकन किया जा सके।

    इसके बाद, उन दोनों को नियुक्ति के लिए उपयुक्त पाए जाने पर स्थाई नियुक्ति के लिए इनके नामों का प्रस्ताव किया गया है।


     
    Next Story