Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य सुर्खियां

दिल्ली हाई कोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल को मिलेगा 2017 का नारी शक्ति पुरस्कार

LiveLaw News Network
8 March 2018 5:54 AM GMT
दिल्ली हाई कोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गीता मित्तल को मिलेगा 2017 का नारी शक्ति पुरस्कार
x

दिल्ली हाई कोर्ट की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गीता मित्तल को महिला और बाल विकास मंत्रालय की ओर से वर्ष 2017 का नारी शक्ति पुरस्कार दिया जाएगा।

इस पुरस्कार को भारत में महिलाओं को मिलने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान माना जाता है। यह पुरस्कार 8 मार्च को मित्तल सहित 30 महिलाओं को दिया जाएगा।

न्यायमूर्ति मित्तल को दिल्ली हाई कोर्ट में 2004 में अतिरिक्त जज नियुक्त किया गया था और 2006 में उनको स्थाई कर दिया गया। इसके बाद न्यायमूर्ति जी रोहिणी से उन्होंने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार सम्भाला।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई महत्त्वपूर्ण फैसले दिए हैं जिनमें दंगा पीड़ितों को मुआवजे दिलाना, मानसिक रूप से अशक्त लोगों के लिए बसेरे का अधिकार, सेना में नियुक्त महिलाओं को शादी का अधिकार, किसी क़ानूनी प्रावधान के अभाव में पितृत्व के मुद्दों पर डीएनए टेस्टिंग से जुड़े सैद्धांतिक मामले और श्रमिकों के अधिकार से जुड़े फैसले अहम हैं।

Next Story