कर्नाटक के लोकायुक्त न्यायमूर्ति विश्वनाथ शेट्टी पर बेंगलुरू कार्यालय में चाकू द्वारा हमला: एक गिरफ्तार

LiveLaw News Network

7 March 2018 6:13 PM IST

  • कर्नाटक के लोकायुक्त न्यायमूर्ति विश्वनाथ शेट्टी पर बेंगलुरू कार्यालय में चाकू द्वारा हमला: एक गिरफ्तार

    एक चौंकाने वाली घटना में कर्नाटक के लोकायुक्त न्यायमूर्ति विश्वनाथ शेट्टी पर बेंगलुरू कार्यालय में बुधवार की दोपहर चाकू से तीन वार किए गए।  TOI की  रिपोर्ट के मुताबिक उनका माल्या अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और वो खतरे से बाहर हैं।

     हिंदू की एक रिपोर्ट ने दावा किया है कि हमलावर की पहचान तेजस शर्मा के रूप में हुई है और  लोकायुक्त कार्यालय में पंजीकरण में प्रविष्टि के आधार पर उसे एक वकील माना जा रहा है।

     शिकायत दर्ज करने के बहाने शर्मा ने कथित तौर पर परिसर में प्रवेश किया।उसके बाद से उसे हिरासत में लिया गया है और पुलिस हमले के पीछे कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

    शेट्टी ने 1994 से 2004 तक कर्नाटक उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्य किया था और जनवरी, 2017 में लोकायुक्त के रूप में कार्यभार संभाला था।

    Next Story