अनुसूचित जातियों की सूची: जानिए कौन सी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त है

Shadab Salim

30 Oct 2021 5:02 AM GMT

  • अनुसूचित जातियों की सूची: जानिए कौन सी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त है

    अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के अंतर्गत सभी महत्वपूर्ण धाराओं पर आलेख प्रस्तुत किए गए हैं। यह अधिनियम अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातियों को संरक्षण प्रदान करता है तथा उन पर होने वाले अत्याचारों को रोकने का लक्ष्य निर्धारित करता है। यह एक निवारण विधि है।

    प्रश्न यह है कि किन जातियों को अनुसूचित जातियों का दर्जा प्राप्त है एवं किन जातियों को अनुसूचित जनजातियों का दर्जा प्राप्त है।

    अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति दो प्रकार की जातियां है।

    इस आलेख के अंतर्गत अनुसूचित जातियों के संबंध में उल्लेख किया जा रहा है तथा 'संविधान (अनुसूचित जातियां) आदेश, 1950 के अंतर्गत घोषित की गई उन जातियों का उल्लेख किया जा रहा है जिन्हें अनुसूचित जातियों का दर्जा दिया गया है।

    अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग जातियों को अनुसूचित जातियों का दर्जा दिया गया है वे सभी जातियां इस लेख में प्रस्तुत की जा रही है। सभी का राज्यवार उल्लेख है।

    बिहार:-

    1. वंतर, 2. वाटरी, 3. भोगता, 4. भुइया, 5. भूमजी, 6. चमार, मोची, चमार-रबिदास, चमार-रविदास, चमार-रोहिदास, चर्मकार, 7. चौपाल, 8. दबगर, 9. धोबी, रजक, 10. डोम, धंगद, बंसफोर, धारीकर, धाकड़, 11. दुसाध, धारी, धरही, 12. घासी, 13. हलालखोर, 14. मेहतर, भंगी, 15 कंजर, 16 कुरारियर, 17 लालबेगी, 18 मुसहर, 19 नट, दोमरा, 20. पन, स्वासी, 21. पासी, 22. रजवार, 23. तूरी।

    झारखण्ड राज्य:-

    1. हलालखोर, 2. हेअर, मेहतर, भंगी, 3. कंजड़, 4. कुरैर, 5. लालबेगी, 6. मुसहर, 7. नट, 8. पन, स्वासी, 9. पासी, 10. रजवाड़, 11. तूरी।

    मध्य प्रदेश:-

    1. भंगी, मेहतर, बालमीकि, लालबेगी, धरकार, 2. भानुमती, 3. चड़ार, 4. चमार, चमारी, बेरवा, भांबी, जाटव, मोची, रैगड़, नोना, रोहिदास, रामनामी, सतनामी, सूर्यवंशी, सूर्यरामनामी, अहिरवार, चमार, मंगन, रैदास, 5. चिड़ार, 6. बंतार, 7. बाउरी, 8. भोगता, 9. भुइया, 10. चमार, मोची, 11. चौपाल, 12. दाबाजर, 13. धोबी, 14. डोम, धंगद, 15. दुसाध, धारी, धरही, 16. घासी, 17. औधेलिया, 18. बागरी, बागड़ी, 19. बहना, बाहना, 20. बलाही, बलाई, 21. बांछड़ा, 22. बरहार, बसोड़, 23. बरगुन्डा, 24. बसोर, बुरुड, बंसोड़, बंसोड़ी, बांसफोड, 25. बसार, 26. बेड़िया, 27. बेलदार, सुनकर, 28. कुचबंधिया, 29. कुम्हार (छतरपुर, दतिया, पन्ना, रीवा, सतना, शहडोल, सीधी और टीकमगढ़ जिलों में), 30. महार, मेहरा, मेहर, महारा, 31. मांग, मांग गारोडी, मांग गारुडी, दंखनी मांग, मांग महाशी, मदारी, गाडी, राधे मांग, 32. मेघवाल, 33. मोपिया, 34. मुसखान, 35. नट, कालबेलिया, सपेरा, नवदीगर, कुबुतर, 36. पारधी (भिंड, धार, देवास, गुना, लियर, इन्दौर, झाबुआ, खरगोन, मन्दसौर मुरैना, राजगढ़, रतलाम, शाजापुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा जिलों में), 37. पासी, 38. रुज्झर, 39. सांसी, सांसिया, 40. सिलावट, 41. झमराल, 42. सरगरा, 43. चिकवा, चिकवी, 44. चितार, 45. दहेत, दहायत, दहत, दहिया, 46. देवर, 47. धानुह, 48. धेड़, ढेर, 49. धोबी, (भोपाल रायसेन और सिहोर जिलों में), 50. डोहोर, 51. जोम, डुमार, डोमे, डोमर, डोरिस, 52. गांडा, गांडी, 53. घासी, घसिया, 54. होलिया, 55. कंजर, 56. कातिया, पथरिया, 57. खटिक, 58. कोली, कोरी, 59. कोतवाल, (भिंड, धार, देवास, गुना, ग्वालियर, इन्दौर, झाबुआ, खारगोन, मंदसौर, मुरैना, रायगढ़, रतलाम, शाजापुर, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा जिलों में), 60. खंगार, कनेरा, मिरधा,

    राजस्थान:-

    1. बावरी, 2. बर्गी, वर्गी, बिगी, 3. बावरिया, 4. बेडिया, बेरिया, 5. भांड, 6. भंगी, चूड़ा, मेहतर औलगाना, रुखी, मलकाना, हलालखोर, लालबेगी, बाल्मीकि, बाल्मीकी, कोरार, झाडमाली, 6. आदि धर्मो, 7. अहेरी, 8. बादी, 9. बागरी, बागड़ी, 10. बैरवा, बेरवा, 11. बाजगर, 12. बलाई, 13. बांसफोर, बांसफोड़, 14. खंगार, 15. खटिक, 16. बिदाकिया, 17. बोला, 18. चमार, भाम्भी, बाम्भी, भाम्बी, जटिया, 19. कोली, कोरी, 20 जाटव, जाटवा, मोची, रैदास, रोहिदास, 21. रेगढ़, रैगड़, रामदासिया, असादरू, 22. कोरिया असोदी, चमाडिया, चम्भार, चामगार, हरलय्या, हराली, खलाप, मचिगार, 23. मदारी, बाजीगर कामती मोची, रानीगर, रोहित, समगर, 24. माहयावन्शी, ढेड़, कूच बन्द, कुचबन्द, मोचीगार, मदार, मादिग, तेलगू मोची, 25. महार, तराल, धेगुमेनु डेड़ा, वणकर, मारु वणकर, 26. चांडाल, 27. दवगार, 28. धानक, धानुक, 29. धानकिया, 30. धोबी, 31. ढोली, 32. डोम, डूम, 33. गांडिया, 34. गरांचा, गांचा, 35. गरो, गरुड़, गुर्डा, गरोदा, 36. गवारिया, 37. गोधी, 38. जिंगर, 39. कालबेलिया, सपेरा, 40. कामड़, कामड़िया, 45. कजर, कुंजर, 46. कपाड़िया, सांसी, 47. मजहबी मातंग, मिनिमादिग, 48. मांग गारोड़ी, मांग गारुडी, 49. मेघ, मेघवाल, मेघवाल, मैंघवार, 50. मेहर, 51. नट, नुट, 52. पासी, 53. रावल, 54. सावली, 55. सांसी, 56. सांतिया, सतिया, 57. सरभंगी, 58. सरगरा, 59. सिंगोवाला, 60. धोरी, नायक, 61. तीरगार, तोरबन्द, 62. तूरी,

    उत्तर प्रदेश:-

    1. बैसवार, 2. बजनिया, 3. बाजगी, 4. बलहार, 5. बलाई, 6. अगरिया (सोनभद्र जिला को छोड़कर), 7. बधिक, 8. बादी, 9. बहेलिया, 10. बैग (सोनभद्र जिला छोड़कर), 11. हरी, 12. हेला, 13. कलाबाज, 14. कंजर, 15. कपडिया, 16. करवाल, 17. खैराहा, 18. खरवार (बनबांसी को छोड़कर) (देवरिया, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी एवं सोनभद्र जिलों को छोड़कर), 19. खटीक, 20. खोरोट, 21. कोल, 22. कोरी, 23. कोरवा, 24. लालबेगी, 25. बाल्मीकी, 26. बंगाली, 27. वनमानुष, 28. बांसफोड़, 29. बरवार, 30. बसोड, 31. बावरिया, 32. बेलदार, 33. बेरिया, 34. भंतू, 35. भुईया (सोनभद्र जिला छोड़कर), 36. भुईयार, 37. बोरिया, 38. चमार, धुसिया, झुसिया, जाटव, 39. चेरो (सोनभद्र और वाराणसी जिला 53. मझवार छोड़कर), 40. दवगर, 41. मजहबी, 42. धांगड़, 43. मुसहर, 44. धानुक, 45. धरकार, 46. धोबी, 47. डोम, 48. डोमर, 49. दुसाध, 50. घरामी, 51. घसिया, 52. नट, 53. पंखा (सोनभद्र एवं मिर्जापुर जिलों को छोड़कर), 54. परहिया (सोनभद्र जिला को छोड़कर), 55. पासी, तरमाली, 56. पाटरी (सोनभद्र जिला को छोड़कर), 57. रावत, 58. सहारया (ललितपुर जिला को छोड़कर), 59. सिनौर्हिया, 60. गोंड (मेहराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, 64. सांसिया,गोरखपुर, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, बलिया, गाज़ीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर एवं सोनभद्र जिलों को छोड़कर), 61. ग्वाल, 62. हबूड़ा, 63. शिल्पकार, 64. तुरैहा,

    छत्तीसगढ़:-

    1. दोहोर, 2. डोम, डुमार, डोमे, डोमर, डोरिस, 3. गंडा, गंडो, 4. घासी, घसिया, 5. होलिया, 6. कंजर, 7. कटिया, पयारिया, 8. खटीक, 9. कोली, कोरी, 10. खंगार, कनेरा, मिर्धा, 11. कंचबंधिया, 12. अवधेलिया, 13. बागरी, बाडी, 14. बहना, बाहना, 15. बलाही, बलाई, 16. बनचाडा, 17. बारहार, बासाड, 18. बरगुण्डा, 19. बसोर, बुरुड, बनसोर, बनसोडी, बंसफोर, बासार, 20. बेडिया, 21. बेलदार, सुनकर, 22. भंगी, मेहतर, बाल्मिकी, लालबेगी, 23. महार, मेहरा, मेहर, धरकार, 24. भानुमती, 25. चादार, 26. मंग, मंग गरोडो, मंग गऊडी, दन्खानी मंग, मंग महासी, गदारी, गरूडी, राधे मंग, 27. मेघवाल, 28. चमार, चमारो, बैरवा, भम्भी, जाटव, 29. मोधिया, मोची, रेगार, नोना, रोहिदास, रामनामी, सतनामी, सूर्यवंशी, सूर्यारामनामी, अहिरवार, चमार, मंगन, रैदास, 30. चिदार, 31. चिकवा, चिकवी, 32. चितार, 33. दर्हत, दाहायत, दाहात, 34. देवार, 35. धनुक, 36. धेड़, धेर, 37. मुसखान, 38. नट, कलबेलिया, सपेरा, नवदीगार, कुबुतर, 39. पासी, 40. रुजिहार, 41. संसी, संसिया, 42. सिलावट, 43. जामराल,

    उत्तराखण्ड:-

    1. बैगा, 2. बैसवार, 3. बजनिया, 4. बाजगी, 5. अगारिया, 6. बधिक, 7. बादी, 8. बहेलिया, 9. हबुरा, 10. हरि, 11. हेला, 12. कलाबाज, 13. कंजर, 14. कापरिया, 15. किरवाल, 16. खरैता, 17. खरवार (वनवासी छोड़कर), 18. खटीक, 19. खरोट, 20. कोल, 21. कोरी, 22. कोरवा, 23. लालबेगी, 24. मझवार, 25. मझाबी, 26. मुसहर, 27. नट, 28. बनखा, 29. पराहिया, 30. पासी, तरमाली, 31. पटारी, 32. सहारिया, 33. सनउरहिया, 34. संसिया, 35. शिल्पकार, 36. तुरैहा, 37. बलहार, 38. बलई, 39. बाल्मीकी, 40. बंगाली, 41. बनमानुस, 42. बंसफोर, 43. बरवार, 44. बसोर, 45. बावरिया, 46. बेलदार, 47. बेरिया, 48. भंटू, 49. भुइया, 50. भुईयार, 51. बोरिया, 52. चमार, धूसिया, झूसिया, जाटव, 53. चेरी, 54. दबगार, 55. धंगार, 56. धनुक, 57. धरकार, 58. धोबी, 59. डोम, 60. डोमर, 61. दुसाध, 62. धरमो, 63. धरिया, 64. गोंड, 65. ग्वाल,

    संघ राज्यक्षेत्र के लिए अलग से अनुसूचित जातियों की सूची दी गई है:-

    दिल्ली:-

    संघ राज्यक्षेत्र में सर्वत्र-

    1. आदि-धर्मी, 2. अग्रिया, 3. अहेरिया, 4. बलई, 5. बंजारा, 6. बावरिया, 7. बाजीगर, 8. भंगी, 9. भील, 10. चमार, चंवार चमार, जाटव या जटव, 11. चोहरा (स्वीपर), 12. चुहरा (बालमिकी), 13. धनक या धनुक, 14. धोबी, 15. डोम, 16. धरनी, 17. जुलहा (वीवर), 18. कबीरपंथी, 19. कछहंधा, 20. कंजड़ या गैरह, 21. खटिक, 22. कोली.मल्लाह, 23. लालबेगी, 24. मदारी, 25. चमार, मोची, रामदसिया, रवीदासी, रायदासी, रेहगढ़ या रायगढ़, 26. मजहबी, 27. मेघवाल, 28. नरिबट, 29. नट (राना), बाडी, 30. पासी, 31. परना, 32.संसी या भेदकुट, 33. सपेरा, 34. सिक्लीगर, 35. सिंगीवाल या कलबेलिया, 36. सिक्रीबन्द।

    Next Story