CJP प्रोटेस्ट के दौरान कथित तौर पर मानहानि वाली खबर दिखाने पर सुधीर चौधरी पर हुआ दर्ज

Amir Ahmad

7 Sept 2026 3:52 PM IST

  • CJP प्रोटेस्ट के दौरान कथित तौर पर मानहानि वाली खबर दिखाने पर सुधीर चौधरी पर हुआ दर्ज

    20 साल के एक्टिविस्ट और UPSC की तैयारी कर रहे छात्र ने पत्रकार सुधीर चौधरी के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का केस दायर किया।

    यह केस चौधरी के उस ब्रॉडकास्ट को लेकर है जो 27 जुलाई को डी डी न्यूज़ पर उनके डेली प्राइम-टाइम शो डिकोड में दिखाया गया था।

    जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने विजय शेरावत की ओर से दायर अंतरिम रोक की अर्जी पर नोटिस जारी किया और चौधरी व न्यूज़ चैनल से जवाब मांगा।

    शेरावत के वकील ने कोर्ट को बताया कि यह केस गलत पहचान बताने और वादी की मानहानि के लिए दायर किया गया।

    इस केस में प्रतिवादियों को 27 जुलाई को दिखाए गए उस ब्रॉडकास्ट को टेलीकास्ट, होस्ट, पब्लिश, सर्कुलेट या फैलाने से रोकने के लिए आदेश की मांग की गई, क्योंकि इसे मानहानिपूर्ण बताया गया।

    शेरावत के अनुसार उस ब्रॉडकास्ट में यह आरोप लगाया गया कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध-प्रदर्शन के दौरान उन्होंने संसद को नष्ट करने और भारत को नेपाल में बदलने की धमकी देने जैसी बातें कही थीं।उनका कहना है कि उन्होंने कभी ऐसी बातें नहीं कहीं और प्रतिवादी सही तथ्यों की परवाह किए बिना उन पर गलत बयान थोप रहे हैं।

    कोर्ट ने शिकायत को केस के तौर पर रजिस्टर करने का आदेश दिया और ब्रॉडकास्ट को हटाने की मांग वाली अंतरिम अर्जी पर नोटिस जारी किया।

    कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए 22 सितंबर की तारीख तय की और कहा कि उम्मीद है कि चौधरी और न्यूज़ चैनल अगली तारीख पर अंतरिम राहत के लिए अपनी दलीलें पेश करने के लिए तैयार रहेंगे।

    अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    Next Story