पर्सनालिटी राइट्स के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे उद्यमी अमन गुप्ता

Amir Ahmad

30 April 2026 1:14 PM IST

  • पर्सनालिटी राइट्स के लिए दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे उद्यमी अमन गुप्ता

    शार्क टैंक इंडिया के जज और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड बोट लाइफस्टाइल के सह-संस्थापक अमन गुप्ता ने अपने पर्सनलिटी की सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया।

    मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस ज्योति सिंह ने स्वयं को सुनवाई से अलग कर लिया और निर्देश दिया कि वाद को 7 मई को जस्टिस तुषार राव गेडेला की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए।

    अदालत ने कहा,

    “माननीय प्रभारी जज के आदेशों के अधीन मामले को जस्टिस तुषार राव गेडेला के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए।”

    अमन गुप्ता की ओर से सीनियर एडवोकेट दीया कपूर तथा एडवोकेट नकुल गांधी पेश हुए।

    सुनवाई के दौरान एडवोकेट ने पूछा कि क्या जस्टिस ज्योति सिंह आज मामले की सुनवाई नहीं करेंगी, तो अदालत ने कहा, “आज नहीं।”

    उल्लेखनीय है कि दिल्ली हाईकोर्ट हाल के समय में अनेक प्रसिद्ध व्यक्तियों के व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में आदेश पारित कर चुका है।

    अब अमन गुप्ता की याचिका पर आगे की सुनवाई 7 मई को होगी।

    Next Story