नए लॉ मिनिस्टर अर्जुन राम मेघवाल को कितना जानते हैं आप

Brij Nandan

18 May 2023 7:33 AM GMT

  • नए लॉ मिनिस्टर अर्जुन राम मेघवाल को कितना जानते हैं आप

    मोदी कैबिनेट में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने कानून मंत्री किरेन रिजिजू का विभाग बदल दिया गया है। रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को केद्रीय कानून मंत्री बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया कि मेघवाल को उनके मौजूदा विभागों के अलावा, कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। अभी मेघवाल संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री हैं। किरेन रिजिजू को अर्थ साइंस मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    आपको बता दें, रिजिजू को रविशंकर प्रसाद के स्थान पर जुलाई 2021 में लॉ मिनिस्टर बनाया गया था। रिजिजू कॉलेजियम सिस्टम पर टिप्पणियों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने कहा था कि देश में कोई किसी को चेतावनी नहीं दे सकता है। रिजिजू ने दिल्ली हाईकोर्ट के एक पूर्व जज का बयान वाला वीडियो भी शेयर किया था। जज आर एस सोढ़ी ने एक यूट्ब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने संविधान को हाईजैक कर लिया है।

    रिजिजू ने रिटार्यड जजों पर भी बयान दिया था। कहा था- कुछ रिटार्यड जज एंटी इंडिया ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं।

    मार्च में 90 से ज्यादा रिटायर्ड अफसरों ने किरेन रिजिजू के बयानों को विरोध किया था। एक ओपन लेटर लिखा था। लेटर में लिखा था कि कानून मंत्री ने कई मौके पर कॉलेजियम सिस्टम और न्यायिक स्वतंत्रता पर ऐसे बयान दिए हैं जो सुप्रीम कोर्ट पर हमला लगते हैं।

    आइए अर्जुन राम मेघवाल के बारे में जान लेते हैं।

    अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान से आते हैं। उनका जन्म 7 दिसम्बर 1954 में हुआ है। वो प्रशासनिक अधिकारी रह चुके हैं। 1977 में कानून में ग्रेजुएटशन की। इसके बाद आर्ट्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।

    राजनीति में शामिल होने के लिए उन्होंने प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना यानी VRS लिया था. इसके बाद लोकसभा चुनाव 2009 में बीकानेर लोकसभा सीट से पहली बार वे बीजेपी की टिकट पर सांसद चुने गए. इसके बाद लोकसभा चुनाव 2014 में उन्हें 16वीं लोकसभा के लिए बीकानेर सीट से फिर जीत मिली. अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान वो लोकसभा में बीजेपी के मुख्य सचेतक रहे। मेघवाल को साल 2016 में वित्त राज्य मंत्री बनाया गया था, जिसके बाद जल संसाधन राज्य मंत्री के रूप में भी उनका कार्यकाल रहा. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीकानेर से लगातार तीसरी बार सांसद निर्वाचित हुए।




    Next Story