उड़ीसा हाईकोर्ट के दो न्यायिक अधिकारियों ने न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

Sharafat

14 Aug 2022 11:10 AM IST

  • उड़ीसा हाईकोर्ट के दो न्यायिक अधिकारियों ने न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

    भारत के राष्ट्रपति द्वारा नियुक्ति की सूचना जारी किए जाने के बाद दो वरिष्ठ न्यायिक अधिकारियों ने शनिवार दोपहर उड़ीसा हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में शपथ ली ।

    जस्टिस गौरीशंकर शतपथी ने उड़ीसा हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। वे राज्य के 9वें सबसे वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी रहे और वर्ष 2011 में ओडिशा सुपीरियर न्यायिक सेवा में शामिल हुए। उन्होंने पिछले दस वर्षों के दौरान जिला न्यायाधीश के कैडर में विभिन्न पदों पर कार्य किया। वे हाईकोर्ट में पदोन्नत होने से पहले निदेशक, ओडिशा न्यायिक अकादमी के पद पर कार्यरत थे।

    जस्टिस चित्तरंजन दास ने उड़ीसा हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। वे राज्य के 15वें सबसे वरिष्ठ न्यायिक अधिकारी रहे और वर्ष 2013 में ओडिशा सुपीरियर न्यायिक सेवा में शामिल हुए और कई पदों पर कार्य किया। जब उनके नाम की पदोन्नति के लिए सिफारिश की गई, तब वह उड़ीसा हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल थे।

    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले महीने उनके नामों को मंजूरी दी थी । इन ताज़ा नियुक्तियों के बाद हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 23 हो गई।

    Next Story