वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद दातार फाउंटेन कोर्ट चैंबर्स में डोर टेनेंट के रूप में शामिल हुए

LiveLaw News Network

16 Feb 2022 1:45 PM IST

  • वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद दातार फाउंटेन कोर्ट चैंबर्स में डोर टेनेंट के रूप में शामिल हुए

    वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद दातार फाउंटेन कोर्ट चेम्बर्स में बतौर डोर टेनेंट (Door Tenant) शामिल हुए। वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव पचनंदा और ज़ाल अंध्यारुजिना के क्रमशः 2016 और 2021 में डोर टेनेंट के रूप में शामिल होने के बाद वह चैंबर्स का हिस्सा बनने वाले तीसरे भारतीय वकील बन गए हैं।

    फाउंटेन कोर्ट चेम्बर्स यूके के प्रमुख व्यावसायिक बैरिस्टरों में से एक है। इसके कार्यालय लंदन और सिंगापुर में हैं। इसमें हाई प्रोफ़ाइल वाणिज्यिक विवादों में आने वाले पूर्णकालिक सदस्य और डोर टेनेंट हैं।

    अरविंद दातार 1980 में पहली बार बार में शामिल हुए थे। उन्हें 2000 में मद्रास हाईकोर्ट द्वारा एक वरिष्ठ के रूप में नामित किया गया था। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में मुख्य रूप से वाणिज्यिक, संवैधानिक, कर और नियामक कानूनों में व्यापक विशेषज्ञता और अभ्यास किया है।

    फाउंटेन कोर्ट चैंबर्स में शामिल होने के लिए आमंत्रित होने के अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा:

    "फाउंटेन कोर्ट चेम्बर्स में एक डोर टेनेंट के रूप में आमंत्रित होना वास्तव में एक सम्मान की बात है। सीमा पार लेनदेन से उत्पन्न मुकदमेबाजी के साथ मैं बंकिम थांकी क्यूसी और उनके सहयोगियों के साथ लंदन और सिंगापुर में काम करने के लिए उत्सुक हूं।"

    चैंबर्स के वर्तमान प्रमुख बंकिम थांकी क्यूसी ने टिप्पणी की कि चैंबर्स में भारत के सबसे प्रमुख अधिवक्ताओं में से एक का स्वागत करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि यह फाउंटेन कोर्ट की एशियाई क्षेत्र के प्रति प्रतिबद्धता का संकेत है, क्योंकि उनके पास चेन्नई, मुंबई और दिल्ली के साथ-साथ सिंगापुर में उत्कृष्ट अधिवक्ता हैं।

    वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद दातार को संवैधानिक और कराधान कानून पर प्रमुख पाठ्यपुस्तकों के लेखन के लिए भी जाना जाता है। वह वर्तमान में कांगा और पालकीवाला कानून और प्रैक्टिस ऑफ इनकम टैक्स के मुख्य संपादक हैं।

    Next Story