राष्ट्रपति ने चार न्यायिक अधिकारियों को दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया

LiveLaw News Network

25 Feb 2022 8:15 AM GMT

  • दिल्ली हाईकोर्ट, दिल्ली

    दिल्ली हाईकोर्ट

    भारत के राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) द्वारा प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए चार नए न्यायिक अधिकारियों को दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्त किया।

    राष्ट्रपति ने निम्नलिखित नियुक्तियां की हैं:

    1. नीना बंसल कृष्णा

    2. दिनेश कुमार शर्मा

    3. अनूप कुमार मेंदीरत्ता

    4. सुधीर कुमार जैन

    25 फरवरी, 2022 को जारी अधिसूचना में कहा गया:

    "भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 के खंड (1) में प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने न्यायिक अधिकारी (1) नीना बंसल कृष्णा (2) दिनेश कुमार शर्मा (3) अनूप कुमार और (4) सुधीर कुमार जैन को दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।

    सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने फरवरी, 2022 के पहले सप्ताह में इन चार अधिकारियों को दो अन्य के साथ पदोन्नत करने की सिफारिश की थी।

    पिछले साल अक्टूबर में जस्टिस यशवंत वर्मा और जस्टिस चंद्रधारी सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। दिल्ली हाईकोर्ट में वर्तमान में 60 की कार्यकारी शक्ति में से 30 न्यायाधीश हैं। नई नियुक्तियों के साथ उक्त रिक्तियां घटकर 26 हो जाएंगी।

    नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें



    Next Story