भीषण गर्मी और उमस : कोलकाता बार एसोसिएशन ने अदालत से 8 से 10 जून के बीच वकीलों की अनुपस्थिति के दौरान में प्रतिकूल आदेश पारित नहीं करने का आग्रह किया

Sharafat

9 Jun 2022 8:32 PM IST

  • भीषण गर्मी और उमस : कोलकाता बार एसोसिएशन ने अदालत से 8 से 10 जून के बीच वकीलों की अनुपस्थिति के दौरान में प्रतिकूल आदेश पारित नहीं करने का आग्रह किया

    कोलकाता में बार असोसिएशन द्वारा सिटी सेशंस और मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र लिखा गया है, जिसमें न्यायाधीशों से "चिलचिलाती गर्मी और उमस" के बीच वकीलों या वादियों की अनुपस्थिति में प्रतिकूल आदेश पारित न करने का आग्रह किया गया।

    पत्र में आगे मुख्य न्यायाधीश के समक्ष 8 जून से 10 जून तक नरमी दिखाने की प्रार्थना की गई है, क्योंकि गर्मी की लहर के कारण फुल ड्रेस कोड के पालन में अदालतों में उपस्थित होना असहनीय हो गया है।

    सभी बार एसोसिएशनों के बीच हुई बैठक के बाद यह पत्र तैयार किया गया।

    पत्र में कहा है कि

    "हम आपके सम्मानित कार्यालय और साथी न्यायाधीशों और मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट और साथी मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के कार्यालय से अनुरोध करते हैं कि किसी भी वकील और / या वादियों की अनुपस्थिति में "कोई प्रतिकूल आदेश पारित न करें।"

    पत्र पढ़ने/डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें




    Next Story