कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने दिल जीता, COVID-19 से उबरने के बाद अपने काम पर लौटी कोर्ट स्टाफ का गर्मजोशी से स्वागत किया (फोटो)

LiveLaw News Network

22 July 2020 8:28 AM GMT

  • कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने दिल जीता, COVID-19 से उबरने के बाद अपने काम पर लौटी कोर्ट स्टाफ का गर्मजोशी से स्वागत किया (फोटो)

    दिल जीत लेने वाले एक कदम के रूप में कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अभय श्रीनिवास ओका ने हाईकोर्ट स्टाफ मैरी जोसेफिन का गर्मजोशी से स्वागत किया, जो COVID-19 से उबरने के बाद मंगलवार को अदालत में अपने काम पर लौट आईं।


    मुख्य न्यायाधीश के इस कदम को सोशल मीडिया पर व्यापक सराहना मिल रही है, जिसमें कई लोगों ने कहा कि यह पहल COVID -19 से ठीक हुए व्यक्तियों पर दाग को दूर करने में एक मिसाल के तौर पर होगीयह पहली बार नहीं है जब सीजे ओका ने मानवतावादी संकेतों से दिल जीते हैं। कुछ महीने पहले, चिक्काबल्लापुर में नवनिर्मित जिला अदालत परिसर के उद्घाटन समारोह के दौरान, उन्होंने खुद उद्घाटन करने के बजाय अदालत में उपस्थित सबसे वरिष्ठ कोर्ट स्टाफ को आगे किया।


    मुख्य न्यायाधीश ओका के नेतृत्व वाली एक खंड पीठ राज्य सरकार द्वारा अपनाए गए COVID-19 नियंत्रण उपायों की निगरानी कर रही है और इस संबंध में कई प्रभावी आदेश पारित कर रही है।



    Next Story