न्यायमूर्ति संजय यादव मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त

LiveLaw News Network

23 Sep 2020 3:00 AM GMT

  • Writ Of Habeas Corpus Will Not Lie When Adoptive Mother Seeks Child

    MP High Court

    केंद्र ने मंगलवार (22 सितंबर) को 30 सितंबर से न्यायमूर्ति संजय यादव को (भारत के संविधान के अनुच्छेद 223 के अनुसार) मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की अधिसूचना जारी की।

    जस्टिस संजय यादव ने वर्ष 2019 में भी मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में भी कार्य किया है।

    वर्तमान में जस्टिस यादव वर्तमान मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल के बाद मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश हैं। मुख्य न्यायाधीश अजय कुमार मित्तल 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होंगे।

    जस्टिस संजय यादव की प्रोफाइल

    न्यायमूर्ति संजय यादव का जन्म 26 जून, 1959 को हुआ था। वे 25 अगस्त 1986 को एक वकील के रूप में बार में शामिल हुए। उन्होंने जबलपुर में मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय में सिविल, राजस्व और संवैधानिक पक्षों पर कानून का अभ्यास किया। उन्होंने मध्य प्रदेश के उप महाधिवक्ता के पद पर भी कार्य किया।

    उन्हें 2 मार्च, 2007 को मध्य प्रदेश के उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और 15 जनवरी, 2010 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।

    साल 2019 मेंं तत्कालीन CJI रंजन गोगोई को संबोधित एक पत्र में मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन ने 06 सितंबर 2019 को न्यायमूर्ति संजय यादव को उनके "लगातार दुर्व्यवहार" के कारण राज्य से बाहर स्थानांतरित करने का अनुरोध किया था।

    न्यायमूर्ति संजय यादव उस समय मप्र उच्च न्यायालय के तीसरे वरिष्ठतम न्यायाधीश थे। चूंकि सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने उच्च न्यायालय के दो वरिष्ठतम न्यायाधीशों की पदोन्नति की सिफारिश की थी, इसलिए अधिवक्ताओं ने स्वीकार किया कि जबलपुर में अपनी मुख्य पीठ में उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति संजय यादव कार्यभार संभालने के लिए कतार में हैं।

    अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें



    Next Story